*शनिवार 24 जनवरी को चंपावत जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित*

चम्पावत 23 जनवरी 2026,

*शनिवार 24 जनवरी को चंपावत जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित*

भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री मनीष कुमार ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद चम्पावत में संचालित *सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।*

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।