*मुख्यमंत्री की घोषणा का क्रियान्वयन: चम्पावत के प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण हेतु ₹4.70 करोड़ की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति*

चंपावत 20 अक्टूबर 2025,

*मुख्यमंत्री की घोषणा का क्रियान्वयन: चम्पावत के प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण हेतु ₹4.70 करोड़ की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने आज जानकारी देते हुए बताया कि *माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत हेतु की गई महत्वपूर्ण घोषणा “मल्लाडेश्वर, कान्तेश्वर, मानेश्वर, भागेश्वर, ताड़केश्वर, डिप्टेश्वर, झालीमाली मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा” के क्रियान्वयन हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।* उन्होंने बताया कि इस घोषणा के क्रियान्वयन हेतु कार्यदायी संस्था, कुमाऊँ मण्डल विकास निगम (KMVN), को कुल ₹470.60 लाख (चार करोड़ सत्तर लाख साठ हजार रुपये) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹217.03 लाख (दो करोड़ सत्रह लाख तीन हज़ार मात्र) की धनराशि व्यय किए जाने हेतु शासन की सहर्ष स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके अंतर्गत मल्लाडेश्वर मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य हेतु 25 लाख, भागेश्वर मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य हेतु 35 लाख, झालीमाली मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य हेतु 47.03 लाख, ताड़केश्वर मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य हेतु 36 लाख, मानेश्वर में पर्यटन अवस्थापना के विकास हेतु 35 लाख, तथा डिप्टेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यकरण हेतु 39 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त स्वीकृत धनराशि से निर्माण कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाएगा।