चम्पावत 23 अगस्त 2025,
*खिलाड़ियों की सुविधा हेतु गौरलचौड़ मैदान का समतलीकरण कार्य जारी*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में गौरलचौड़ मैदान का समतलीकरण कार्य निरंतर प्रगति पर है।
मैदान में बने गड्ढों को भरने तथा वर्षा जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए मिट्टी भराई और समतलीकरण का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इस कार्य में जेसीबी मशीन से मिट्टी भराई की जा रही है तथा रोड रोलर से मैदान को समतल किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रयास खिलाड़ियों को एक सुरक्षित, समतल और स्वच्छ मैदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि अभ्यास एवं खेल गतिविधियों में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।
उन्होंने बताया कि भारी वर्षा के कारण कार्य में कुछ कठिनाइयाँ आ रही हैं, किन्तु जैसे ही मौसम अनुकूल होगा मैदान को पूरी तरह अच्छा और खिलाड़ियों के लिए उपयोगी बना दिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने आमजन व खिलाड़ियों से अपील की है कि वे मैदान की देखभाल में सहयोग करें, अनुशासन बनाए रखें और खेल भावना को आगे बढ़ाते हुए इस महत्वपूर्ण खेल परिसर की महत्ता को बनाए रखें।

