*बनबसा सैन्य स्टेशन में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारी हेतु 20 नवंबर को आवश्यक बैठक*

चंपावत 12 नवंबर 2025,

*बनबसा सैन्य स्टेशन में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारी हेतु 20 नवंबर को आवश्यक बैठक*

*मिलेट्री स्टेशन बनबसा में दिनांक 30 नवंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली* के सफल संचालन और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है।
अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णा नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में यह आवश्यक बैठक 20 नवंबर 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, चम्पावत के सभागार में आहूत की गई है।

भर्ती रैली के दौरान कानून व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, आवागमन, सुरक्षा और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपर जिलाधिकारी महोदय ने रैली के सफल संचालन में योगदान देने वाले सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित विस्तृत सूचनाओं और कार्य योजना के साथ बैठक में प्रतिभाग करें, ताकि भर्ती रैली के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों और व्यवस्थाओं पर प्रभावी ढंग से चर्चा कर उनका समय रहते निराकरण किया जा सके और युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।