ऑपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं शिक्षा दें के तहत 10 बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाया।
बनबसा : एएचटीयू टीम के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर 10 बच्चों का विभिन्न स्कूल में दाखिला कराया गया।एएचटीयू प्रभारी इन्दजीत ने बताया कि ऑपरेशन मुक्ति अभियान भिक्षा नहीं शिक्षा दो को सफल बनाने के लिए ऑपरेशन मुक्ति टीम शारदा बैराज के द्वारा प्राथमिक विद्यालय चंदनी,प्राथमिक विद्यालय भजनपुर, प्राथमिक विद्यालय स्ट्रांग फॉर्म गुदमी,व पूर्णागिरि राजकीय इंटर कॉलेज भजनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज शारदा बैराज बनबसा में ऑपरेशन मुक्ति के तहत चिन्हित दस बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया,यह वह बच्चे हैं जिनका कुछ दिन पहले सत्यापन किया गया था इनके परिजन मजदूरी का काम करते है। यह सभी लोग शिक्षा के प्रति इतने जागरूक नहीं थे जिन्हें ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया शिक्षा के महत्व को बताते हुए बच्चों का भविष्य उज्जवल करने हेतु प्रेरित किया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप आज बच्चों के माता-पिता बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने हेतु मान गए हमारे साथ स्कूल में आकर बच्चों का दाखिला कराया। वहीं तीन बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण एएचटीयू टीम के द्वारा बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी पेन पेंसिल, जूता,व स्कूल यूनिफॉर्म का सहयोग किया गया।एएचटीयू टीम में निरीक्षक इंद्रजीत, एएसआई दीपक कुमार , हेड कांस्टेबल राजेन्द्र भट्ट,सुभाष जोशी शामिल थे।

