चम्पावत 06 फरवरी 2026,
*जन जन की सरकार का लोहाघाट में आयोजन, 102 शिकायतों का मौके पर निस्तारण*
*बहुउद्देश्यीय शिविर लोहाघाट में 449 लोगों को सीधा लाभ।*
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत नगरपालिका लोहाघाट स्थित रामलीला मैदान में एक व्यापक बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिमसें जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा अध्यक्षता की गई।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, प्रमाण पत्र वितरित किए गए, शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें से अधिकांश का समाधान स्थल पर ही कर दिया गया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
शिविर में 612 नागरिकों ने प्रतिभाग किया तथा कुल 449 लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा 27 प्रमाण पत्र बनाकर वितरित किए गए तथा प्राप्त 136 शिकायतों में से 102 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस.खाती, उपजिलाधिकारी नीतू डागर, जिला विकास अधिकारी दिनेश डिगारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



