पुलिस ने स्मैक तस्कर हिस्ट्रीशीटर व उसकी पत्नी को 45 ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार किया।
बनबसा – पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध कार्यवाही चल रही है। इसी क्रम में एसओजी थाना पुलिस व एस एस बी के द्वारा संयुक्त कार्यवाही में 45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 आरोपियों को गिरफतार किया गया है। क्षेत्राधिकारी टनकपुर विमल प्रसाद,के पर्यवेक्षण में एसओजी, थाना बनबसा पुलिस एवं एसएसबी टीम द्वारा सूचना संकलन व कुशल सुरागरसी-पतारसी करते हुए गाड़ीगोठ को जाने वाले रास्ते पर ग्राम पंपापुर थाना बनबसा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वाहन आर्टिका संख्या यूके03 टीए2607 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन सवार आरोपी उसकी पत्नी के कब्जे से 45 ग्राम अवैध स्मैक तथा 50,700 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सूजर कश्यप उर्फ ड्रामा निवासी वार्ड न0-7 बनबसा व उसकी पत्नी मीनू कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सूरज कश्यप थाना बनबसा का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में 15 अभियोग पंजीकृत हैं। व उक्त आरोपी पूर्व में हत्या के एक मामले में संलिप्त था जिसको न्यायालय से आजीवन की सजा हुई है जो जमानत पर बाहर चल रहा है। आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में पुलिस टीम थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कोरंगा,एसआई
कमलेश भट्ट,अपर एसआई गणेश सिंह,धीरेन्द्र सिंह हेड कांस्टेबल संजय शर्मा,सरिता विश्वकर्मा, नासिर,कुलदीप शामिल रहे।

