पुलिस ने बार्डर पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया।
बनबसा -पुलिस के द्वारा नेपाल बॉर्डर से लगे गढीगोठ, गुदमी गाँव में एक सार्थक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में सीओ वंदना वर्मा ने ग्रामवासियों को भारत में लागू हुए नए कानूनों के संबंध में जानकारी देकर, नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर तथा अतिवृष्टि की स्थिति में आपदा प्रबंधन हेतु सहयोगात्मक तंत्र को मजबूत करने हेतु जागरूक किया, तथा गाँव वासियों द्वारा स्थानीय विवादों से लेकर सेवा वितरण संबंधी चिंताओं तक के मुद्दों पर स्वतंत्र रूप से चर्चा की, जिसपर तत्काल प्रतिक्रिया और संभव होने पर समाधान प्रदान किया गया।चौपाल के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों, डिजिटल धोखाधड़ी नशीले पदार्थों के विनाशकारी प्रभावों के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया गया।इस अवसर पर सीओ वंदना वर्मा, थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।

