जिला योजना के लिए प्रारंभिक तैयारियाँ 28 अप्रैल से होंगी प्रारंभ*

चंपावत 25 अप्रैल, 2025 सूवि।

*जिला योजना के लिए प्रारंभिक तैयारियाँ 28 अप्रैल से होंगी प्रारंभ*

*वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनहित प्रस्ताव आमंत्रित*

वित्तीय वर्ष 2025-26 की जिला योजना के लिए शासन से गाइडलाइन्स प्राप्त होने के उपरांत जनपद चम्पावत में प्रारंभिक तैयारी बैठकों का आयोजन 28 अप्रैल 2025 से प्रारंभ किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों से जनहित से जुड़े प्रस्ताव समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योजना निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावी एवं समावेशी बनाया जा सके।
गत *वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला योजना की कुल धनराशि ₹58 करोड़ 36 लाख 10 हजार थी*।
*इस वर्ष इसमें 17.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल प्राविधावित धनराशि ₹68 करोड़ 57 लाख 10 हजार निर्धारित की गई है, जो निम्न प्रकार से वर्गीकृत है: सामान्य योजना मद में ₹47 करोड़ 70 लाख 80 हजार, अनुसूचित जाति उपयोजना (SCSP) में ₹20 करोड़ 42 लाख तथा जनजातीय उपयोजना (TSP) में ₹44 लाख 30 हजार का प्रावधान किया गया है*।

इस सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देते हुए *जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने सभी विभागों से अनुरोध किया है कि वे जनहित से जुड़े गुणवत्तापूर्ण प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें, जिससे समयबद्ध रूप से योजना निर्माण को अंतिम रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा, “जिला योजना जनपद के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है।* *जनसरोकारों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए प्रस्ताव ही विकास के वास्तविक वाहक बन सकते हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजना प्रक्रिया को मजबूती दें और जन अपेक्षाओं पर खरे उतरें।”*