*10 नवंबर 2025, सोमवार को तहसील पूर्णागिरि में आयोजित होगा जनता मिलन कार्यक्रम*

चंपावत 08 नवंबर 2025,

*10 नवंबर 2025, सोमवार को तहसील पूर्णागिरि में आयोजित होगा जनता मिलन कार्यक्रम*

तहसील पूर्णागिरि में आयोजित होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी ने बताया कि जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 10 नवम्बर 2025 में प्रातः 11:00 बजे से तहसील सभागार पूर्णागिरि (टनकपुर) में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी संबंधितों को उक्त तिथि को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आवश्यक सूचनाओं सहित ससमय प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।