नगर पंचायत में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का हुआ आयोजन।
बनबसा -भाजपा के द्वारा नगर पंचायत में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सेवा पखवाड़ा में आगामी योजनाओं और सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचना है।
मुख्य वक्ता पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत ने कहा कि सेवा संगठन का मूल मंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस से पूरे प्रदेश में मनाया जायेगा।सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।प्रदेश मंत्री हेमा जोशी ने कार्यकर्ताओ को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम बूथ स्तर तक करने को कहा। मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सेवा भावना से जोड़ना है। इसमें रक्तदान,स्वच्छता, पौधारोपण, स्वास्थ्य प्रशिक्षण, खादी एवं स्वदेशी वस्त्रों के प्रचार चित्रकला मैराथन, दिव्यांगों को उपकरण वितरण जैसे अभियान चलाए जाएंगे।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार,जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा देवी, नगर पंचायत चैयरमैन रेखा बाल्मिकी,Rekha Valmiki जिला उपाध्यक्ष हरीश पांडे,एमआर चंन्द, पुष्कर कपड़ी, सुनीता मुरारी, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

