*अवैध मदिरा के विरुद्ध चम्पावत में आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई जारी*

चंपावत 14 जुलाई 2025,

*अवैध मदिरा के विरुद्ध चम्पावत में आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई जारी*

*21.2 बल्क लीटर शराब बरामद*

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन प्रवर्तन कार्यवाही जारी है।

आबकारी विभाग की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर दो अलग-अलग मामलों में कुल 21.2 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की।

चम्पावत में की गई कार्यवाही में 11.2 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए एक अभियोग दर्ज किया गया। वहीं टनकपुर में की गई कार्यवाही में 10.0 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद कर एक अन्य अभियोग पंजीकृत किया गया।

बरामद की गई अवैध मदिरा का कुल अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹7260/- आँका गया है।

जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध सघन निगरानी एवं नियमित वाहनों की चेकिंग की जा रही है, और आगामी दिनों में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।