चम्पावत 13 अगस्त 2025,
*‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजकीय नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली*
स्वतंत्रता दिवस को “आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप में मनाने के क्रम में, राजकीय नर्सिंग कॉलेज, चंपावत के छात्र-छात्राओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली में भाग लिया।
रैली का शुभारंभ चंपावत स्थित जीआईसी चौक से हुआ, जो जोश और देशभक्ति के नारों के बीच खटकना पुल तक पहुँची। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ संस्थान के संकाय सदस्य भी शामिल हुए।
यद्यपि प्रातः से हो रही वर्षा के कारण रैली के प्रभावित होने की संभावना थी, किंतु विद्यार्थियों के जोश, देशभक्ति और समर्पण ने मौसम की बाधाओं को पीछे छोड़ दिया। बारिश के बीच भी तिरंगे के साथ निकली यह रैली अदम्य उत्साह और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक बनी।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक चेतना और देशप्रेम से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि हर घर तिरंगा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में भी सफल रहा।



