सुरेश उप्रेती बने जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष।
बनबसा : वरिष्ठ पत्रकार सुरेश उप्रेती को जनरलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड का चंपावत का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता के निर्देश पर यूनियन के प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत के द्वारा सुरेश उप्रेती की जिला अध्यक्ष के पद की नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष बनने पर सुरेश उप्रेती कहा कि पत्रकारों को हितों में कार्य करेंगे। इस मौके पर दीपक धामी, देवेंद्र देवा, आबिद सिद्दकी, कुंदन सिंह बिष्ट, नबी अंसारी, रविंद्र धामी, विनोद काला, अर्जुन सिंह, धर्मेंद्र चंद, रूपेश प्रजापति, सूरज तिवारी आदि ने बधाई दी।

