चम्पावत 25 जुलाई 2025,
*त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव – 2025: चंपावत व बाराकोट के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री प्रदीप कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार*
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से नियुक्त किए गए *प्रेक्षक श्री प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को विकासखंड चंपावत एवं बाराकोट के लिए अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।*
*प्रेक्षक श्री सिंह का कैम्प कार्यालय लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस, लोहाघाट में स्थापित किया गया है*, जहाँ से वे निर्वाचन से संबंधित सभी गतिविधियों की निगरानी करेंगे।
चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रेक्षक श्री सिंह से किसी भी प्रकार की जानकारी, सुझाव या शिकायत के लिए अभ्यर्थी एवं *आम नागरिक सीधे उनके मोबाइल नंबर 7310998733 पर संपर्क कर सकते हैं।*
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन या निर्वाचन से संबंधित किसी अन्य अनियमितता की जानकारी हो, तो वे निःसंकोच रूप से इसकी सूचना प्रेक्षक महोदय को दें। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि हर मतदाता बिना किसी दबाव या भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

