मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा को नई उड़ान: डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर में ₹5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण*

चम्पावत 24 सितम्बर, 2026

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा को नई उड़ान: डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर में ₹5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण*

*बेटियों के सपनों को पंख: मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में टनकपुर में ₹5.75 करोड़ का 66 बैडेड हॉस्टल बनकर तैयार*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इसी दिशा में जनपद के टनकपुर स्थित डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 66 बैडेड महिला छात्रावास के निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 5.75 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री की इस पहल से राज्य में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें एक सुरक्षित व सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में नई गति मिलेगी।

इस आधुनिक महिला छात्रावास के निर्माण से सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आकर तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को सीधे तौर पर बड़ा लाभ पहुंचेगा। अब तक आवासीय सुविधा के अभाव में दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को पढ़ाई के दौरान कई तरह की व्यावहारिक और सुरक्षात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था।

इस 66 बैडेड छात्रावास के बन जाने से छात्राओं को परिसर के भीतर ही सुरक्षित, स्वच्छ और पढ़ाई के अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। यह कदम न केवल महिला सशक्तिकरण और कन्या शिक्षा को बढ़ावा देगा, बल्कि सीमांत क्षेत्र के युवाओं विशेषकर बेटियों को तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में अपने सपने साकार करने के लिए प्रेरित भी करेगा।