चम्पावत 09 मार्च, 2026
*PUC प्रमाणपत्र के बिना वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: जिला पूर्ति अधिकारी*
उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं नियंत्रण बोर्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में बिना वैध Pollution Under Control (PUC) Certificate वाले वाहनों को पेट्रोल अथवा डीजल की आपूर्ति नहीं की जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं नियंत्रण बोर्ड के अनुपालन में जनपद के समस्त पेट्रोल एवं डीजल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि बिना वैध PUC प्रमाणपत्र वाले वाहनों को किसी भी प्रकार का ईंधन उपलब्ध न कराया जाए।
उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि अपने वाहनों का वैध PUC प्रमाणपत्र अवश्य बनवाएं तथा इसके उपरांत ही पेट्रोल/डीजल प्राप्त करें, जिससे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहयोग मिल सके।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण एवं वायु प्रदूषण की रोकथाम के उद्देश्य से लागू की जा रही है। उन्होंने वाहन स्वामियों से नियमों का पालन करते हुए समय पर PUC प्रमाणपत्र बनवाने का अनुरोध किया है।

