बनबसा : नेपाल के काठमांडू से शुरू हुई हिंसा की आंच

बनबसा : नेपाल के काठमांडू से शुरू हुई हिंसा की आंच बनबसा से लगी भारत नेपाल सीमा तक पहुंची l बनबसा से लगे नेपाल के महेंद्र नगर और गडडा चौकी मैं कर्फ्यू लगे होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और एसएसबी ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है l
गत मंगलवार को नेपाल में हुए प्रदर्शन के दौरान बनबसा से लगे नेपाल के कंचनपुर जिले के महेंद्रनगर में नेपाली गृहमंत्री रमेश लेखक के घर में प्रदर्शनकारियो ने तोड़फोड़ और आगजनी की l नेपाल में सोशल मीडिया को बैन करने के सरकारी आदेश के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन के बाद कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई हिंसा के बाद नेपाल में कर्फ्यू लगा दिया गया था l नेपाल की सेना कर्फ्यू के दौरान महेंद्र नगर की सड़कों पर तैनात कर दी गई है. नेपाल सेना की अनावश्यक सड़क या घर से बाहर आमजन को ना निकलने की चेतावनी जारी की गई है l नेपाल में हो रही हिंसा के बाद भारत नेपाल सीमा के बनबसा में तैनात एसएसबी और पुलिस ने भी सुरक्षा की दृष्टि से चौकसी बढ़ा दी है l मंगलवार को सुबह भारत नेपाल के बीच चलने वाले दो पहिया चौपाइयां वाहनों को भारत सीमा पर ही रोक दिया गया l इसके बाद बाद नेपाली नागरिको ने पैदल ही नेपाल सीमा में प्रवेश किया l नेपाल में हिंसा और कर्फ्यू के बाद बनबसा बाजार में भी सन्नाटा पसरा हुआ है नेपाली ग्राहकों के बनबसा ना आने पर बनबसा बाजार का रोजगार काफी प्रभावित हुआ है l व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी ने बताया कि नेपाल में हिंसा के बाद लगे कर्फ्यू के कारण नेपाली ग्राहक बनबसा नहीं पहुंच पा रहा है जिस कारण बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है l