*चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 में सजी ज्ञान की दुनिया — पुस्तक प्रदर्शनी में उमड़ रही पाठकों की भीड़*

चम्पावत 20 फरवरी 2026,

*चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 में सजी ज्ञान की दुनिया — पुस्तक प्रदर्शनी में उमड़ रही पाठकों की भीड़*

चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी पाठकों और साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। महोत्सव परिसर में सजा पुस्तक मेला ज्ञान, साहित्य और संस्कृति की समृद्ध विरासत से रूबरू करा रहा है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार एवं अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी ने पुस्तक मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा पुस्तकों की खरीदारी भी की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं एवं विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत को बढ़ावा देते हैं और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पुस्तक मेले में National Book Trust, किताबघर प्रकाशन, राजपाल एंड संस तथा साहित्य अकादमी सहित देश के प्रतिष्ठित प्रकाशक प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रदर्शनी में साहित्य, बाल साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, संस्कृति, इतिहास एवं समसामयिक विषयों से संबंधित विविध पुस्तकों का विस्तृत संग्रह उपलब्ध है। पुस्तक प्रेमियों के लिए यह मेला न केवल ज्ञानार्जन का अवसर है, बल्कि नई पुस्तकों और लेखकों से परिचित होने का भी एक सशक्त माध्यम बन रहा है।