*11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत हुई योग पोज प्रतियोगिता, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग*

चंपावत 16 जून 2025,

*11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत हुई योग पोज प्रतियोगिता, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग*

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला आयुर्वेदिक विभाग विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, चंपावत डॉ आनंद सिंह गोसाई के निर्देशन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाघाट में जिला स्तरीय योग पोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व को रचनात्मक तरीके से अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता में डी०ए०वी० स्कूल लोहाघाट, गुरुकुलम एकेडमी खूना मानेश्वर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। योग पोज प्रतियोगिता में अभिषेक पाटनी गुरुकुलम एकेडमी मानेश्वर ने प्रथम तथा भव्या अधिकारी, प्रियांशु बिष्ट डी०ए०वी० लोहाघाट ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये तथा बच्चों को योग के बारे में जानकारी दी गई तथा 21 जून को होने वाले 11वें अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भागीारी करनें का आ‌ह्वान किया। इसी कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करनें वाले प्रतिभागियों / विजेताओं को भी पुरूस्कृत कर प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये।

कार्यक्रम की शुरूआत डा० सुधाकर गंगवार नोडल अधिकारी राष्ट्रीय आयुष मिशन चम्पावत के द्वारा योग शपथ के माध्यम से की गई, कार्यक्रम में डी०ए०वी० स्कूल लोहाघाट, गुरुकुलम एकेडमी खूना मानेश्वर के शिक्षकों की उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम के सफल सम्पादन हेतु डॉ० धीरज रावत, डॉ० भास्कर मेंहदीरत्ता, कु० उमा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एवं विभागीय कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही