सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्व स्वच्छता दिवस पर जनपद चम्पावत में आयोजित हुआ वृहद स्वच्छता अभियान*

चंपावत 20 सितंबर 2925,

*सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्व स्वच्छता दिवस पर जनपद चम्पावत में आयोजित हुआ वृहद स्वच्छता अभियान*

*कार्यालयों व सार्वजनिक स्थलों की हुई साफ-सफाई; जिलाधिकारी कार्यालय, विकास भवन, तहसीलों एवं ब्लॉक कार्यालयों एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर ली सहभागिता*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चम्पावत में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जनपद के विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित अनेक प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी कार्यालय चम्पावत के अतिरिक्त विकास भवन, जनपद की समस्त तहसीलों, विकास खंडों तथा अन्य राजकीय कार्यालय परिसरों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इन कार्यक्रमों में उप जिलाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूर्ण निष्ठा एवं उत्साह के साथ श्रमदान करते हुए कार्यालय परिसरों एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस वृहद अभियान का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण जनपद में स्वच्छता के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाना तथा एक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में आमजन की प्रत्यक्ष सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

अभियान के दौरान उपस्थित सभी कार्मिकों को अपने कार्यस्थलों व आसपास के परिवेश को सदैव स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया, जिससे आम जनता को भी स्वच्छता के इस जन-अभियान से जुड़ने की प्रेरणा प्राप्त हो सके।
सफाई अभियान में उप जिलाधिकारी चंपावत श्री बी.सी पंत, लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों में प्रतिभाग किया।