*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत पाताल रूद्रेश्वर गुफा मंदिर विकास हेतु ₹45.84 लाख की अंतिम धनराशि स्वीकृत*

चम्पावत 14 फरवरी 2026,

*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत पाताल रूद्रेश्वर गुफा मंदिर विकास हेतु ₹45.84 लाख की अंतिम धनराशि स्वीकृत*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत जनपद चम्पावत स्थित पाताल रूद्रेश्वर गुफा मंदिर के समग्र विकास कार्यों को पूर्णता प्रदान करने हेतु शासन द्वारा ₹45.84 लाख (रूपये पैंतालीस लाख चौरासी हजार मात्र) की अवशिष्ट धनराशि वित्तीय वर्ष 2025–26 में स्वीकृत कर अवमुक्त किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

पूर्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार ₹229.18 लाख के आगणन को अनुमोदित किया गया था, जिसके सापेक्ष पूर्व में ₹183.34 लाख की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। अब शेष ₹45.84 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए उक्त राशि को मानसखण्ड मंदिर माला मिशन (अवस्थापना सुविधा) मद से आहरित कर कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खण्ड, चम्पावत को नियमानुसार भुगतान किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

परियोजना के पूर्ण होने से गुफा मंदिर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार, सुगम एवं सुरक्षित आवागमन तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को प्रोत्साहन सुनिश्चित होगा।