माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर आज दिनांक 8 मई वर्ष 2026 को पूर्णागिरि तहसील बनबसा टनकपुर के पीएलबी गणों द्वारा उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गयाl इस अवसर पर उप जिला चिकित्सालय टनकपुर के अधीक्षक डॉक्टर घनश्याम तिवारी की अध्यक्षता और पीएलबी अर्जुन सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विधिक साक्षरता शिविर और जन चेतना रैली के माध्यम से रेड क्रॉस और इसके द्वारा किए जाने वाले मानवीय कार्यों और मानवता पूर्ण उद्देश्य और संदेश के बारे में अवगत करायाl विधिक साक्षरता शिविर मे रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डोनेट द्वारा इसकी स्थापना के उद्देश्य के बारे में भी अवगत कराया गयाl इस अवसर पर रेड क्रॉस द्वारा भारत समेत विश्व भर में युद्ध और शांति काल में इसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर पीएलबी गणों द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गयाl विधिक साक्षरता शिविर में पीएलवी विजेंद्र अग्रवाल अजय गुरुरानी अर्जुन सिंह सोनी सिंह किरण जोशी राधिका अधिकारी दीपा देवी इजहार अली शमशाद बानो राजेंद्र प्रसाद हर प्रिया जोशी प्रियंका पचौली रीता कनौजिया प्रकाश आर्य अर्चना लोहनी बबीता पुनेठा डॉक्टर हरीश पूजा शर्मा सुरेश उप्रेती सोनी जहां प्रीति नीतू राधा चंद आशीष रोहित रूमाना परवीन नीरू बिष्ट आदि पीएलबी और प्रोबोर्नो पीएलबी गण मौजूद थेl