माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत भावदीप राउते सर के निर्देश पर आज दिनांक 31 मई वर्ष 2026 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया जिसके तहत क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर विधिक साक्षरता शिविर और जन जागरूकता रैली के माध्यम से तंबाकू का सेवन करने पर इससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव जैसे कैंसर फेफड़े और दिल की बीमारियां आदि के बारे में जागरूक किया गया और लोगों से तंबाकू सेवन न करने का संकल्प लेने का आग्रह कियाl इसके अलावा लोगों को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के प्रावधानों और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 जिसके तहत नाबालिकों को तंबाकू उपलब्ध कराने और तंबाकू का सेवन के लिए प्रेरित करने पर 7 वर्ष तक की सजा और ₹100000 के जमाने के प्रावधान के बारे में बताया गयाl उल्लेखनीय है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के माननीय सचिव भावदीप राउते सर के नेतृत्व में चंपावत जनपद के बनबसा टनकपुर सुखीडांग अमोदी चंपावत लोहाघाट सिफ्टी बाराकोट पाटी रीठा साहब देवीधुरा आदि क्षेत्रों में पीएलबी गणों द्वारा लोगों के साथ मिलकर विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया और विधिक साक्षरता शिविर और रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूक कियाl



