आज दिनांक 16/6/2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार प्लान आफ एक्शन माह जून 2026 के तहत टनकपुर के रेलवे वार्ड में अधिकार मित्र अजय गुरूरानी किरन गहतोड़ी राधिका अधिकारी अमित कुमार सुनीता टम्टा रीता कन्नौजिया प्रियंका पचौली सोनी जहां अंजू बोहरा ने संयुक्त रूप से स्थाई लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को लोक अदालतों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया और स्थाई लोक अदालतों के निश्चित स्थानों की जानकारी दी साथ ही लोक अदालतों से होने वाले लाभ और प्रक्रिया की जानकारी देते हुए पैसा और समय के साथ ही मानसिक तनाव को मिटाने के लिए जागरूक किया। अपने मामलों की जानकारी या किसी भी अन्य जानकारी के लिए कौल फ्री नम्बर 15100की जानकारी दी।


