बिना दस्तावेज के भारत आ रही चीनी महिला को वापस नेपाल भेजा।
बनबसा-57 वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर बार्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएसबी ने बार्डर पर चीनी महिला के अवैध प्रवेश को नाकाम कर दिया। डी कंपनी के द्वारा भारत-नेपाल चेक पोस्ट पर जांच के दौरान नेपाल से भारत आ रही चीनी महिला यात्री यांग किनहान के पास भारत में प्रवेश के दस्तावेज नहीं थे।एस एस बी के द्वारा अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे भारतीय अप्रवासन विभाग (Immigration) को सौंप दिया गया। इमीग्रेशन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि चीनी महिला के पास भारत में प्रवेश के वैध अनुमति नहीं थी जिसके बाद उसको वापस नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स को सोंप दिया गया। चेकिंग अभियान में उप-निरीक्षक आरती बुनकर, सहायक उप-निरीक्षक गोपी कृष्ण, मुख्य आरक्षी जोसफिन दास, आरक्षी पूर्णमल एवं रमेश आदि शामिल थे।

