बालेशवर कृषक उत्पादक संगठन चंपावत की बोर्ड बैठक में सुशासन व उत्पादों के संग्रहण, विपणन योजना पर चर्चा।
बालेशवर कृषक संघ चंपावत के संचालक मंडल की तीसरी बैठक सम्पन्न।
चंपावत। ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत गठित बालेशवर एफपीओ चंपावत के संचालक मंडल की तीसरी बैठक रेखा गहतोडी की अध्यक्षता मे ब्लॉक सभागार लोहाघाट में आयोजित की गई ।
बैठक में कृषक संघ व ग्रामोत्थान के मध्य अनुबंध निष्पादन, स्टाफ नियुक्ति प्रक्रिया, व्यवसाय संचालन, स्थानीय उत्पादों के संग्रहण, विपणन व मूल्य संवर्धन हेतु योजना, लघु व सामुहिक उद्यम संचालन, प्राथमिक सहकारिताओं से शेयरधन जमा करवाना, , संग्रहण केन्द्र व कार्यालय की स्थापना , दस्तावेज रखरखाव आदि बिंदुओं पर चर्चा कर समीक्षा की गयी।
बैठक में रीप के सहा प्रबंधक संस्थायें व समावशी प्रकाश चंद्र पाठक ने उपस्थित बोर्ड सदस्यों को उनके कार्य दायित्वों से अवगत कराते हुए संघ के सुशासन, व्यवसाय एवं विपणन प्रक्रिया को सशक्त बनाने हेतु संचालक मंडल सदस्यों को दिशा निर्देश व मार्गदर्शन दिया गया, तथा एफपीओ हेतु स्टाफ चयन व प्रबंधन मार्गदर्शिका के प्रावधानों से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान एडीओ सहकारिता लोहाघाट रजनीश पांडे द्वारा कृषक उत्पादक संगठन सहकारिता के पंजीकरण, वैधानिक व वित्तीय दस्तावेजों का मूल्यांकन करने के उपरांत संघ के रिकार्ड्स को व्यवस्थित करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।
सचिव प्रिया पंत ने बैठक कार्यवाही व लिए गए निर्णयों से सभी संचालकों को अवगत कराया गया व तय समय सीमा के अंदर ससमय कार्यों को पूर्ण करने हेतु सदस्यों को प्रेरित किया गया।
बैठक मे संचालक विनीता राय, मंजू ओली, नीरू राणा, ममता ओली गीता विशवकर्मा ब्लॉक रीप से चंद्रशेखर, विनीत पाटनी, क्षेत्र समन्वयक भगत कोहली आदि ने विचार रखे।
फोटो:बैठक में उपस्थित संचालक मंडल सदस्य।


