आठवीं जिला पंचायत बोर्ड में आए हैं, सभी नए चेहरे। महिला प्रतिनिधि रिमोट कंट्रोल से काम करेंगी या अपने विवेक से ?
जिला पंचायत के कर्मचारियों ने शिष्टाचारबस भेंट कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष को दी बधाई ।
चंपावत। 15 सितंबर 1997 को अस्तित्व में आये चंपावत जिले में आठवें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में आनंद अधिकारी शपथ लेंगे । इस दौरान जिला पंचायत के तमाम उतार – चढ़ाव देखे । दो महिला अध्यक्षों ने जिला पंचायत की कमान संभाली थी । 15 सदस्यीय जिला पंचायत बोर्ड में इस दफा सभी नए चेहरे हैं जिन में नौ महिला सदस्य शामिल है। महिला सदस्यों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह रहती है कि वह अपने विवेक से कुछ काम करने या सोचने के बजाय उनके पति या परिजन उन्हें आगे नहीं बढ़ने देते है । फलस्वरूप रिमोट कंट्रोल से काम करने की वह आदी बनकर केवल रबर स्टैंप मात्र ही रह जाती है । यह बात अलग है कि जिले की स्थापना के बाद दो बार निर्वाचित महिला जिला पंचायत अध्यक्षों में प्रेमा पांडे ऐसी महिला रही जिन्होंने जिला पंचायत को अपने बलबूते संचालित कर बिना किसी विवाद के अपना कार्यकाल पूरा किया । त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में यही हाल ब्लॉकों में भी है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपनी परिकल्पना के अनुसार चंपावत को हिमालयी राज्यों का मॉडल जिला बनाना चाहते हैं तो उन्हें कम से कम उत्तराखंड में अपने निर्वाचित जनपद में महिलाओं को राजनीतिक रूप से अपने पैरों में खड़ा करने के लिए सदन में इनके स्थान पर पुरुषों को बैठने पर पूर्ण पाबंदी लगाने का नियम तो लागू कराना ही चाहिए । साथ ही सभी महिला व पुरूष सदस्यों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए ।
इधर आम सहमति से नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी को बधाइयां देने का क्रम लगातार जारी है।
गरसाडी क्षेत्र से उन्हें चुनने वाले लोगो कि उन्हें बधाईयां मिल रही है । आनंद का कहना है कि वह शीघ्र ही शपथ लेने के बाद पूरे जिले के सभी सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण कर उनका आशीर्वाद लेंगे । श्री अधिकारी को राज्यकर्मियों, शिक्षकों व अन्य लोगों द्वारा भी लगातार बधाइयां दी जा रही है। जिला पंचायत के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती के नेतृत्व में कनिष्ठ लिपिक राजेश जोशी, हिमांशु तिवारी, हितेश जोशी , अशोक सिंह, जगदीश अधिकारी, द्वारा शिष्टाचारबस अपने नए अध्यक्ष आनंद अधिकारी से भेंट कर उन्हें जिले का प्रथम नागरिक बनने के लिए बधाई दी । श्री अधिकारी ने उन्हें धन्यवाद देते हुए अनौपचारिक वार्ता में कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिले में जिला पंचायत को भी एक मॉडल रूप देने में हम सबको सामूहिक प्रयास करना है ।
फोटो- जिला पंचायत के कर्मचारियों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए ।

