प्रस्तावित सिडकुल स्थल को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए पुल निर्माण की संभावना का लिया जायजा*

*प्रस्तावित सिडकुल स्थल को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए पुल निर्माण की संभावना का लिया जायजा*

*बनबसा के कठुवापाती में भूमि और पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण*

*चम्पावत, 25 नवंबर 2026,

जनपद चम्पावत में सिडकुल की स्थापना संबंधी घोषणा के क्रियान्वयन के क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री जीवन सिंह ने बनबसा के कठुवापाती में प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित औद्योगिक स्थल को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए पुल निर्माण की संभावना का जायजा लेना था।

अधीक्षण अभियंता ने मौके पर मौजूदा पहुंच मार्ग की स्थिति देखी और प्रस्तावित भूमि तक सड़क संपर्क स्थापित करने की दृष्टि से स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने भूमि की उपलब्धता और औद्योगिक गतिविधियों के लिए स्थल की उपयुक्तता का भी जायजा लिया।

प्रस्तावित औद्योगिक स्थल तक सुगम सड़क संपर्क होने से भविष्य में श्रमिकों के आवागमन और औद्योगिक इकाइयों के लिए माल ढुलाई में सुविधा होगी। स्थलीय निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री हितेश कांडपाल भी उपस्थित रहे।