*बर्ड फ्लू की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन सतर्क, जनपद की सीमाओं पर लगातार निगरानी

चम्पावत 22 अगस्त 2025,

*बर्ड फ्लू की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन सतर्क, जनपद की सीमाओं पर लगातार निगरानी*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार बर्ड फ्लू की रोकथाम और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जनपद में लगातार सतर्कता और निगरानी बरती जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है और किसी भी संदिग्ध स्थिति पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि पशुपालन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के बूचड़खानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान बूचड़खानों की साफ-सफाई और मुर्गियों के स्वास्थ्य की गहन जाँच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी मुर्गी में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि लोगों को बर्ड फ्लू के लक्षण, गंभीरता और बचाव के उपायों के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही ईओ नगरपालिका ने जानकारी दी कि वाहनों में लाउडस्पीकर के माध्यम से भी जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि जनपद में लगातार निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके और जनता सुरक्षित बनी रहे।
बैठक में संबंधित अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।