*अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर जीआईसी कामाज्यूला में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन*

चम्पावत, 15 सितंबर 2026,

*अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर जीआईसी कामाज्यूला में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन*

माननीय जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत श्री अनुज कुमार संगल के दिशा-निर्देशानुसार तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत श्री भवदीप रावते के मार्गदर्शन में ‘अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस’ के अवसर पर शासकीय राजकीय इंटर कॉलेज कामाज्यूला, चम्पावत में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व, नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा कानून के समक्ष समानता के मूलभूत सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इस दौरान पराविधिक स्वयंसेवकों ने मानवाधिकारों की सुरक्षा, नागरिकों की सार्थक भागीदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर बल दिया।

इसके अतिरिक्त समाज के निर्बल, गरीब एवं वंचित वर्गों के लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजनाओं के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह से अपील की गई कि वे स्वयं विधिक रूप से जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा पराविधिक स्वयंसेवक (पी०एल०वी०) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।