राष्ट्रीय युवा वाहिनी द्वारा 7 सितंबर को कराई जाएगी नौ वी राज्य स्तरीय नृत्य व गायन प्रतियोगिता।। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में किया गया जिसमें सर्व समिति से निर्णय लिया गया है कि 7 सितंबर दिन रविवार को राज्य स्तरीय नृत्य व गायन प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार भी बनबसा में धूमधाम से किया जाएगा वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि लगभग 8 वर्षों से प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है यह नवी प्रतियोगिता है जो राज्य की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है। जिससे बच्चों को संगीत के क्षेत्र में भी महारत हासिल हो सके। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की कापड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता दो ग्रुप में आयोजित की जाएगी 5 वर्ष से 15 वर्ष एवं 15 से ओपन प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ करने के लिए प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा 5 वर्ष से 15 वर्ष के प्रतिभागियों को 400 एवं ओपन वर्ग के प्रतिभागियों को ₹600 रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। अति निर्धन प्रतिभागियों को निशुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। बताया कि प्रतियोगिता में टनकपुर बनबसा खटीमा मझोला सितारगंज नानकमत्ता रुद्रपुर वह हल्द्वानी के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कुशल निर्णायक मंडल के द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार में क्रमशः 5100 की धनराशि 3100 रुपए की धनराशि एवं ₹2100 की धनराशि दोनों वर्गों में संयुक्त रूप से बटेगी। प्रत्येक प्रतिभागी को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट दिया जाएगा साथ में भोजन की व्यवस्था भी वाहिनी के द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को राष्ट्रीय युवा वाहिनी उत्तराखंड गौरव पुरस्कार भी प्रदान करेगी।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश भट्ट प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नीरज कापड़ी कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मुख्य शाखा दीप चंद्र जोशी नगर अध्यक्ष मंगेश कश्यप धर्मेंद्र पाल अमित जोशी महेश चंद सुरेश सामंत गौतम सिंह रावत राहुल कश्यप भुवन चंद्र भट्ट नरेंद्र कुमार गोयल सत्यम प्रजापति मोहित कश्यप राहुल कश्यप आदि उपस्थित रहे।