बनबसाl जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के तत्वधान में आज पचपक्रिया ग्राम सभा में ग्रामीणों के साथ विधिक साक्षरता शिविर लगाकर ‘अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया गयाl ग्राम प्रधान जसवंत सिंह बसेड़ा की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के सचिव माननीय भावदीप राउते जी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में गरीबी उन्मूलन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गईl इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय भावदीप राउते जी ने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगभग 40 योजनाएं और राज्य सरकार द्वारा डेट दर्जन से अधिक योजनाएं चलाई जा रही हैंl उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ लेने के लिए गरीबों को जागरूक होना होगा और उनके पास आवश्यक बुनियादी प्रमाण पत्र आवश्यक होने चाहिएl कार्यक्रम में उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री शहरी और ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए गरीबों से इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक होने और लाभ लेने का आग्रह कियाl इस अवसर पर उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत द्वारा अपराध और हिंसा से पीड़ित लोगों के लिए प्रतिकार योजना और गरीबों के लिए चलाई जाने वाली निशुल्क कानूनी सेवाओं और योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दीl ग्राम प्रधान जसवंत बसेड़ा ने गरीबों मैं जागरूकता पैदा करने के लिए गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए गए जागरूकता शिविर पर मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और ग्रामीण और गरीबों की समस्याओं के समाधान के