चंपावत 26 सितम्बर 2025,
*कुक्कुट पालकों को बड़ी राहत: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने पोल्ट्री फीड, अंडे और चूजों के परिवहन हेतु नई गाइडलाइन की जानकारी दी*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुक्कुट पालकों (Poultry Farmers) को परिवहन और आपूर्ति में आ रही समस्याओं के दृष्टिगत, शासन स्तर पर सम्यक विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि ये सभी छूटें संक्रमण मुक्त (Disease-Free) क्षेत्रों पर लागू होंगी और इसमें एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल शामिल किए गए हैं।
अंतर्जनपदीय एवं अंतरराज्यीय परिवहन की अनुमति प्रदान की गई है।
यह परिवहन केवल संक्रमण मुक्त क्षेत्र से संक्रमण मुक्त क्षेत्र तक ही अनुमन्य होगा।
परिवहन करने वाले वाहनों का पूर्ण सैनिटाइजेशन (Sanitization) अनिवार्य होगा।
पोल्ट्री अंडों की आपूर्ति
संक्रमण मुक्त क्षेत्र से संक्रमण मुक्त क्षेत्र तक अंडों की आपूर्ति की अनुमति दी गई है।
इसके लिए पोल्ट्री फार्म के निकटस्थ पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाना आवश्यक होगा।
प्रमाण पत्र में यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित किया जाएगा कि संबंधित पोल्ट्री फार्म एवियन इन्फ्लूएंजा से पूर्णतया मुक्त है।
प्रदेश के अंदर संक्रमण मुक्त क्षेत्र से संक्रमण मुक्त क्षेत्र तक ब्रायलर के परिवहन की अनुमति होगी।
स्थानीय पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा पर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
परिवहन की अनुमति देने से पहले संबंधित वाहन का सैनिटाइजेशन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
एकदिवसीय चूजों (Day-Old Chicks) का आवागमन संक्रमण मुक्त क्षेत्र से संक्रमण मुक्त क्षेत्र तक एकदिवसीय चूजों के अंतर्जनपदीय एवं अंतर्राज्यीय परिवहन की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
उन्होंने सभी पोल्ट्री फार्म मालिकों से अपील की है कि वे इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और रोग नियंत्रण एवं जैव सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करें।

