मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आदर्श चम्पावत की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल*

चम्पावत, 15 अक्टूबर 2026,

*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आदर्श चम्पावत की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल*

*टनकपुर गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कमरों एवं हॉल का होगा निर्माण, 1.72 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित होंगी सुविधाएं*

*अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विकास कार्यों को मिल रही गति, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए सुदृढ़ होंगी आधारभूत सुविधाएं*

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में जनपद में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। इसी क्रम में अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विकास संबंधी निर्माण कार्य योजना के अंतर्गत टनकपुर गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा हेतु कमरों एवं हॉल के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

योजना के अंतर्गत टनकपुर गुरुद्वारे में कमरों एवं हॉल के निर्माण हेतु 1 करोड़ 72 लाख 11 हजार रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य के लिए विभागीय तकनीकी सलाहकार समिति (टी.ए.सी.) के परीक्षण के उपरांत 1 करोड़ 44 लाख 63 हजार रुपये के आगणन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य से गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं सामुदायिक गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।

मा. मुख्यमंत्री के ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प के अनुरूप जनपद में सभी वर्गों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

टनकपुर गुरुद्वारे में प्रस्तावित यह निर्माण कार्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलने के साथ ही क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित हो सकेंगी।