20 अक्टूबर 2025

जिला अधिकारी श्री मनीष कुमार ने पुलिस अधीक्षक चंपावत समस्त उपजिलाधिकारी चंपावत एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी चंपावत को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में त्योहारों का समय होने के कारण अलग-अलग स्थानों से काफी लोग मण्डल में आ रहे हैं और त्योहारों के पश्चात अवकाश से अपने-अपने कार्यस्थल को वापस भी जायेंगे। इस दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने के दृष्टिगत वाहनों में ओवर लोडिंग की संभावना होती है। इस हेतु सभी अधिकारी अपने-अपने जनपद में विशेष रूप से वाहनों की फिटनेश के साथ ही ड्राईविंग लाईसेन्स की भी चैकिंग कराई जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि वाहनों में ओवर लोडिंग न हो और कोई भी वाहन चालक मदिरा का सेवन कर वाहन न चलाने पाये। इस संबंध में जनपद स्तर पर प्रभावी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।