चम्पावत 27 नवंबर, 2025
*वन भूमि हस्तांतरण मामलों में न हो विलंब :- जिलाधिकारी*
गुरुवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण मामलों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के भूमि संबंधी मामलों की जानकारी प्राप्त की गई तथा लंबित मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग चम्पावत के 06, लोहाघाट के 04, एनपीसीसी के 02, पीएमजीएसवाई लोहाघाट के 03, राष्ट्रीय राजमार्ग लोहाघाट के 01, जल संस्थान चम्पावत के 02, ग्रामीण निर्माण विभाग के 05, पेयजल निगम तथा पीआईयू यूयूएसडीए, नगरपालिका लोहाघाट के 01-01 प्रकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए है कि समस्त विभाग अपने अपने भूमि संबंधी प्रकरणों पर जानकारी प्राप्त करने, तथा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी द्वारा वन विभाग को भी अपने स्तर से सभी मामलों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर एसडीओ वन विभाग श्री सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चम्पावत श्री मोहन पलड़िया, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग चम्पावत श्री बी.एम आर्या, अधिशासी अभियंता, जल निगम श्री अशोक स्वरूप समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

