चम्पावत 09 फरवरी 2026,
*चंपावत के दूरस्थ क्षेत्रों में न्याय की दस्तक: 16 और 17 फरवरी को मोबाइल वैन देगी विधिक जागरूकता का संदेश*
आम जनमानस को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और विधिक सहायता सुलभ कराने के उद्देश्य से जनपद चंपावत में ‘मोबाइल वैन’ भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय चंपावत ने बताया कि माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (नैनीताल) एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (चंपावत) के निर्देशों के अनुपालन में यह विशेष अभियान *16 और 17 फरवरी 2026 को चलाया जाएगा।*
भ्रमण कार्यक्रम
1. प्रथम दिवस (16 फरवरी 2026):
मोबाइल वैन जनपद की तीन तहसीलों के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी:
*तहसील बाराकोट: ग्राम काकड़ एवं बाराकोट बाजार।*
*तहसील लोहाघाट: ग्राम प्रेमनगर, पाटन, लोहाघाट बाजार एवं खुनाबोरा।*
*तहसील चंपावत: ग्राम कनलगांव, चंपावत बाजार, लालवापानी, फूंगर तथा मुड़यानी।*
2. द्वितीय दिवस (17 फरवरी 2026):
अभियान के दूसरे दिन मैदानी क्षेत्रों में विधिक जागरूकता फैलाई जाएगी:
*तहसील टनकपुर: ग्राम बस्तियां, वार्ड नंबर 1, शारदा घाट, मनिहारगोठ व छीनीगोठ।*
*बनबसा: ग्राम बमनपूरी, पचपकरिया, फागपुर तथा देवीपुरा*।
इस मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और मौलिक अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में मोबाइल वैन पहुँचने पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विधिक विशेषज्ञों के माध्यम से लाभान्वित हों।

