आज दिनांक 2 अप्रैल वर्ष 2026 दिन बृहस्पतिवार को माननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार *”अंधता निवारण विशेष साप्ताहिक जागरूकता अभियान”* के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पूर्णागिरि तहसील टनकपुर बनबसा के पी0एल0वी0 गणों द्वारा ग्राम सभा मनिहार गोठ,टनकपुर में उत्तराखंड नेत्र चिकित्सालय खटीमा के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया और साथ विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों की नेत्र सम्बन्धी विभिन्न प्रकार की जाँचे, दवा वितरण निःशुल्क कराया गया और शिविर के माध्यम से पी एल वी गणों ने नेत्रहीनता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया इस अवसर पर पी0एल0वी0गणों द्वारा लोगों से समय-समय पर नेत्रों की जांच करवाने, मधुमेह के रोगियों को बराबर रेटिना की जांच कराते रहने, मोतियाबिंद का समय रहते ऑपरेशन करवाने आदि को लेकर जागरूक किया गया और शिविर को सफल बनाने में पूर्व एवं वरिष्ठ पी एल वी श्री रौनक अली जी ने विशेष सहयोग दिया ।कार्यक्रम में पी एल वी अर्जुन सिंह, विजेंद्र अग्रवाल,अमित कुमार, प्रकाश आर्य,इजहार अली, हरीश चंद्र गौड़,शमशाद बानो, बबीता पुनेठा,दीपा देवी, किरन जोशी, पूजा जोशी, रितु महर आदि के अलावा प्रो बोनो पी एल वी रूमाना परवीन, सुरेश उप्रेती,नीतू देवी,प्रमिला गौड़ आदि भी मौजूद थे।

