*मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी का चम्पावत में दो दिवसीय भ्रमण, जिला योजना बैठक में करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा*

चम्पावत 22 अप्रैल 2026,

*मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी का चम्पावत में दो दिवसीय भ्रमण, जिला योजना बैठक में करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा*

उत्तराखंड सरकार के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी का जनपद चम्पावत में दो दिवसीय आधिकारिक भ्रमण प्रस्तावित है।

इस दौरान वे संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता के साथ-साथ जनपद की विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मंत्री 22 अप्रैल 2026 को सायं 8:00 बजे एनएचपीसी गेस्ट हाउस, बनबसा पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

दिनांक 23 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे वे बनबसा से चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे तथा पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय, चम्पावत पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1:00 बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेंट-वार्ता कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।

इसके उपरांत माननीय मंत्री अपराह्न 2:00 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक के दौरान जनपद में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं एवं प्राथमिकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक सम्पन्न होने के पश्चात माननीय मंत्री अपराह्न 4:00 बजे विकास भवन, चम्पावत से बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बैठक हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करते हुए समय पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, जिससे जनपद के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।