जिलाधिकारी ने 20 सूत्रीय एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों कों दिये आवश्यक दिशा निर्देश* *बीस सूत्रीय कार्यक्रम में अधिकांश विभागों को ‘ए’ श्रेणी, जिलाधिकारी ने की प्रगति की समीक्षा*

*जिलाधिकारी ने 20 सूत्रीय एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों कों दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

*बीस सूत्रीय कार्यक्रम में अधिकांश विभागों को ‘ए’ श्रेणी, जिलाधिकारी ने की प्रगति की समीक्षा*

*चम्पावत, 27 नवंबर 2026,

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में बीस सूत्रीय एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने दोनों कार्यक्रमों के अंतर्गत विभागवार प्रगति की जानकारी ली। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद के अधिकांश विभागों ने ‘ए’ श्रेणी प्राप्त की,जिनकी जिलाधिकारी ने सराहना की वहीं, 25 सूत्रीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को अपने-अपने मदों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शहरी विकास विभाग, खनन विभाग, वन विभाग और सारा से संबंधित मदों एवं अन्य समस्त की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने मदों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित लक्ष्यों कों ससमय प्राप्त किया जा सके ।

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री डी. के. तिवारी ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम की रैंकिंग की जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत विभाग के एक मद और बाल विकास विभाग के एक मद में ‘बी’ श्रेणी प्राप्त हुई है। कार्यक्रम में शामिल शेष सभी विभागों ने ‘ए’ श्रेणी प्राप्त की है।उन्होंने बीस सूत्रीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि राज्य कि रैकिंग में जनपद चम्पावत प्रथम स्थान पर है।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी धिनो पुरुषोत्तमन, प्रा.मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डी. के. तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार तथा ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील दत्ताल सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।