फर्जी गेंगरेप मामले में भाजपा को बदनाम करने पर कांग्रेस माफी मांगे।

फर्जी गेंगरेप मामले में भाजपा को बदनाम करने पर कांग्रेस माफी मांगे।
बनबसा -राज्य स्तरीय जलागम परिषद उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा ने निजी होटल में प्रेस वार्ता में कहा की कांग्रेस के द्वारा चम्पावत में नाबालिग बालिका के फर्जी झूठे गेंगरेप मामले में भाजपा को बदनाम करने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दे ना होने के कारण वह भाजपा को झूठ और फरेब का सहारा लेकर बदनाम करने की साज़िश करती रहती है।दर्जा राज्य मंत्री के द्वारा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, हरीश पांडे,रुचि धस्माना, सूरज सक्सैना,दुर्वेद्र चौहान, प्रमोद गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।