बनबसा में अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक समापन –

बनबसा में अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक समापन –
UKC एजुकेशन फाउंडेशन संस्था, नई मुम्बई द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, संस्था के 9 साल पूर्ण होने एवं बाल दिवस के अवसर पर आयोजित अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता का कल डेविड पेंटर हाई स्कूल, गुदमी, गड़ीगोठ, बनबसा में सफलता पूर्वक समापन हुआ।
पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कुल 3 अशासकीय सरकारी विद्यालयों, 4 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों से चुने हुए करीब 250 बच्चों ने सीधे विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे भाषण, नाट्य, बाद विवाद, पर्यावरण एवं नशे पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां, पोस्टर एवं ऐपन, कुमाउनी एवं अंग्रेजी भाषा में भाषण, इत्यादि प्रतियोगताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन भूतपूर्व प्रधानाध्यक एवं राष्ट्रपति पुरुस्कार विजेता बंशीधर उपाध्याय, सीआईएसफ के असिटेंट कमांडेंट राजेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य सरोज चन्द के हाथों हुआ। इससे पहले सुबह 9.00 बजे स्कूल प्रांगण में देश के पहले प्रधान मंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को फूल और मालाएं चढ़ाकर बाल दिवस मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सभी स्कूलों के बच्चों ने प्राथमिक, जूनियर, सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। सुबह 9.00 बजे से दोपहर 4.00 बजे तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 64 प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आकर्षक मेडल तथा करीब 25,000 के नगद पुरुस्कार बच्चों को दिए गए। समापन समारोह में NHPC बनबसा के महा प्रबंधक जावेद अंसारी प्रमुख अतिथि रहे, उनके साथ ई. श्रीनिवास एवं उपेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, खंड शिक्षा अधिकारी
सोराडी जी, चकरपुर से प्रसिद्ध कवियित्री, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शांति देवी, गुदमी ग्राम प्रधान, प्रबंधक समिति से हेम जोशी एवं सुरेश उप्रेती, UKC एजुकेशन फाउंडेशन से संयोजक कैलाश उदय चन्द, कमिटी मेंबर नितेश कापड़ी, डॉ किशन सिंह उपस्थित रहे। क्षेत्र के संसाधन विहीन शिक्षण संस्थानों एवं सुदूर गांवों के बच्चों को पहली बार इतनी बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका मिला। इसके साथ ही संस्था द्वारा सहयोग किए जा रहे अन्य जिलों के शिक्षण संस्थानों एवं पुस्तकालयों में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और कुल 1200 से भी ज्यादा बच्चों को इसमें हिस्सा लेने का मौका मिला। कुछ स्कूलों में प्रतियोगियों को अगले हफ्ते पुरुस्कार वितरण किए जाएंगे।
कार्यक्रम का मंच संचालन डेविड पेंटर स्कूल की शिक्षिका कविता जोशी ने किया। शिवालिक चिल्ड्रन साइंस फाउंडेशन, खटीमा से सुमीत पांडे एवं उनकी टीम ने प्रतियोगताओं के फाइनल में जजों की भूमिका निभाई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंदनी के हेड मास्टर प्रकाश अधिकारी के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक आयोजन हुआ। डेविड पेंटर हाई स्कूल के सभी शिक्षकों, सहायक कर्मियों एवं वॉलंटियर बच्चों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमूल्य योगदान दिया। इसके अलावा सभी स्कूलों के शिक्षकों ने अपने अपने स्कूलों से बच्चों की प्रतियोगिताएं करके फाइनल के लिए बच्चों को तैयार किया और उनके साथ पूरे दिन रहे। प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन –
UKC एजुकेशन फाउंडेशन, संस्था भविष्य में इसी तरह के बड़े आयोजन इन संस्थाओं के लिए करती रहेगी। इसके साथ ही संस्था उत्तराखंड के कई हिस्सों में समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयास रत है।