बमनपुरी में 293 मीटर सुरक्षा दीवार का हुआ शुभारंभ।

बमनपुरी में 293 मीटर सुरक्षा दीवार का हुआ शुभारंभ।
बनबसा : ग्राम सभा बमनपुरी में 293 मीटर सुरक्षा दीवार के कार्य का शुभारम्भ मुख्यमंत्री विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार द्वारा किया गया । इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बमनपुरी ग्राम सभा में बाढ़ नियंत्रण के लिए 293 मीटर सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य कि घोषणा की गई थी। उसी कार्य का आज शुभारम्भ हो गया है। इस अवसर पर प्रधान वैशाली राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट,जिला उपाध्यक्ष हरीश पांडेय मंडल महामंत्री मोनू ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक मुख्यमंत्री कार्यलय से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी,सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।