चम्पावत 08 नवंबर 2026,
*उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का होगा आयोजन*
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती (26वीं वर्षगांठ) के अवसर पर जनपद चम्पावत में शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में दिनांक 09 नवंबर 2026 को विभिन्न गरिमामयी एवं जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जायेगा।
इस संबंध में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया की राज्य स्थापना दिवस के इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर, जिला सभागार में विभिन्न रचनात्मक, स्वास्थ्य-परक और विकासात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
*प्रमुख आयोजित होने वाले कार्यक्रम:*
शुभारंभ व गोष्ठी: कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे से मुख्य विकास/तकनीकी बैठकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ होगा।
*स्वास्थ्य शिविर एवं योग सत्र:* कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 10:00 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण (सामान्य, नेत्र, आयुष, गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग), वेलनेस पंजीकरण, योग शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
*कल्याणकारी योजनाएं एवं सहायता वितरण:*
विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी और प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।
समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धवस्था पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
CM-SLEM, NLM, EDP, Vibrant Village, पी.बी.जी., भेड़ पालन आदि से संबंधित चेक वितरण तथा दुग्ध पशु प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
*विशेष प्रदर्शनियां और जागरूकता अभियान:*
’Tobacco’ मुक्त भारत पर विशेष प्रदर्शनी।
स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा उत्पादित स्थानीय उत्पादों/ग्राम संगठनों/बाजार वोकल फॉर लोकल के उत्पादों का स्टॉल व प्रदर्शन।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम।
*सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम:*
कलेक्ट्रेट परिसर में लोकतंत्र के प्रहरियों/स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान समारोह।
अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक जिला सभागार, चम्पावत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से अपील की गई है कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के इस महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं।

