चम्पावत, 24 जून 2026,
*मा.मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आपदा पीड़ितों को मिल रही त्वरित सहायता*
*आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी*
मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के तत्काल आपदा पीड़ितों को राहत दिए जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से राहत सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे प्रभावितों को शीघ्र आर्थिक संबल मिल सके।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान जनपद में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि कुल 80.67 हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसल क्षति दर्ज की गई, जिसके लिए 794 प्रभावित परिवारों को आपदा राहत मद के अंतर्गत कुल 13 लाख 94 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।
उन्होंने बताया सरकार की त्वरित आपदा राहत नीति के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए राजस्व एवं संबंधित विभागों द्वारा क्षति का सर्वेक्षण कर नियमानुसार राहत वितरण की कार्यवाही की जाती है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक पात्र प्रभावित परिवार को समय पर सहायता उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के त्वरित आपदा राहत निर्देशों के क्रम में आपदा प्रभावितों की सहायता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आपदा से होने वाली क्षति का शीघ्र आकलन कर पात्र लाभार्थियों को बिना विलंब राहत राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आवश्यक सहयोग मिल सके।

