बनबसा l माननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत भावदीप राउते सर के निर्देश पर आज दिनांक 11 जुलाई वर्ष 2026 को विश्व जनसंख्या दिवस पर पीएलबी अर्जुन सिंह हरिप्रिया जोशी सुरेश उप्रेती प्रकाश आर्य पूजा आर्या और प्रो बोनोप पीएलवी राधा चंद ने बनबसा क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर क्रमशः नगर की फकीर बस्ती और संजय स्मृति पब्लिक स्कूल में क्रमशः लोगों और छात्र-छात्राओं के साथ विश्व जनसंख्या दिवस मनायाl और उन्हें संतुलित और नियंत्रित जनसंख्या को लेकर जागरूक कियाl इस अवसर पर विश्व जनसंख्या दिवस की थीम- “युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना- आज और कल के भविष्य के लिए” जिसके अंतर्गत युवाओं के अधिकार. स्वास्थ्य.शिक्षा जो कि भविष्य के लक्षणों पर केंद्रित हो इसे लेकर जागरूक किया गया, विधिक साक्षरता शिविरों में विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने का उद्देश्य- अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे गरीबी बेरोजगारी और प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव और पर्यावरण असंतुलन को लेकर जागरूक किया गयाl साथी यह भी बताया गया देश की जनसंख्या स्थिरता के लिए 2.1% जन्म दर आवश्यक रूप से होनी चाहिए नहीं तो भविष्य में भारत बुढो का देश बन जाएगाl