*जिला योजना समिति गठन के लिए प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण, सुनवाई के उपरांत आख्या शासन को प्रेषित*

चम्पावत 12 जुलाई 2026

*जिला योजना समिति गठन के लिए प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण, सुनवाई के उपरांत आख्या शासन को प्रेषित*

जिला योजना समिति, चम्पावत के गठन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के अनन्तिम परिसीमन पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई रविवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में बताया गया कि पंचायतीराज अनुभाग-1, उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना एवं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। नवगठित नगर पंचायत पाटी के निर्वाचन सम्पन्न होने के उपरांत शहरी विकास विभाग द्वारा जनपद चम्पावत की जिला योजना समिति की संरचना में संशोधन किया गया था, जिसके बाद संशोधित अनन्तिम परिसीमन पर निर्धारित अवधि में आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।

जनपद चम्पावत में अनन्तिम परिसीमन के संबंध में कुल 05 आपत्तियां प्राप्त हुईं। उत्तराखण्ड जिला योजना समिति अधिनियम एवं नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप सभी आपत्तियों की 12 जुलाई, 2026 को विधिवत सुनवाई कर उनका निस्तारण किया गया।

अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी ने बताया कि सुनवाई के दौरान प्राप्त सभी आपत्तियों का परीक्षण नियमानुसार किया गया है। सुनवाई के उपरांत तैयार आख्या शासन को निर्धारित समयावधि में प्रेषित की गयी,ताकि जिला योजना समिति के गठन की आगामी प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके।