बनबसा lमाननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत भावदीप राउते सर के निर्देश पर आज दिनांक 15 जुलाई वर्ष 2026 को *विश्व युवा कौशल दिवस*पर पीएलबी अर्जुन सिंह दीपा देवी हरी प्रिया जोशी प्रकाश आर्य सुरेश उप्रेती पूजा आर्या और प्रो बोनो पीएलबी राधा चंद ने एसबीआई सेती, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों और रिप संस्था के साथ मिलकर प्रशिक्षणरत युवा महिलाओं और महिला उद्यमियों के साथ मिलकर रिप संस्था के हाल में विश्व युवा कौशल दिवस मनायाl इस अवसर पर पीएलवी गणों द्वारा प्रशिक्षणरत महिलाओं और उद्यमियों को रोजगार और स्वरोजगार के लिए उद्यमिता मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ग्रामीण क्षेत्र के 15 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग तक के बीपीएल परिवारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना स्किल इंडिया मिशन और प्रशिक्षण के उपरांत स्वरोजगार के लिए वित्त पोषित करने वाली संस्थाओं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में भी जानकारी दीl