बनबसा lमाननीय सचिव महोदय भावदीप राउते सर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर आज दिनांक 26 जुलाई वर्ष 2026 को पीएलबी अर्जुन सिंह दीपा देवी किरण जोशी हरिप्रिया जोशी प्रकाश आर्य सुरेश उप्रेती पूजा आर्या विजय जोशी और प्रो बोनो पीएलबी राधा चांद ने अलग-अलग स्थान देवीपुर सार्वजनिक मैदान और विवाह स्थल, 57 सी वाहिनी SSB धनुष पुल, बनबसा बस अड्डे के समीप स्थित कारगिल शहीद खीम सिंह कुंवर के स्मारक पर विधिक साक्षरता शिविर लगाकर सब के जवानों पूर्व सैनिकों जनप्रतिनिधियों पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ विधि का साक्षरता शिविर लगाकर *कारगिल विजय दिवस*मनायाl इस अवसर पर कारगिल शहीदों की याद में मौन भी रखा गया और शहीदों के बलिदान को याद किया गयाl इस अवसर पर कारगिल में शहीद हुए खेम सिंह के परिजनों और देश के लिए अन्य युद्ध में शहीद हुए क्षेत्र के शाहिद सैनिकों प्रेमचंद और उत्तम चंद के परिजनों को भी शाल उड़ाकर सम्मानित किया गयाl इसके अलावा शाहिद खेम सिंह कुमार के स्मारक स्थल और अन्य स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया और एक वृक्ष शहीद के नाम अभियान के तहत अलग-अलग स्थलों पर वृक्षारोपण किया गयाl कार्यक्रम में दर्ज राज्य मंत्री हेमा जोशी, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि दीपक रजवार, किशोर न्याय बोर्ड के पूर्व सदस्य संजय जोशी, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य शंकरलाल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भवानी चंद SSB के अधिकारी और जवान बनबसा थाने के पुलिस अधिकारी और जवान और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और पूर्व सैनिक मौजूद थेl